बेतिया – गौनाहा:– *थाने पर हुई हमले मे गिरफ्तारी तय होगी कुर्की जप्ती :- SP जयंतकांत*

न्यूज इनपुट रामायण कुमार गौनाहा पं.चम्पारण बिहार :-
*पश्चिमी चम्पारण* गौनाहा थाना के निरक्षण में पहुंचे एसपी जयंतकांत व डीएसपी अमन कुमार ने गौनाहा थाना प्रभारी रणबीर कुमार झा को निर्देश देते हुए कहा की जंगल व अवैध खनन संबंधित कार्यो पर विशेष ध्यान दे । आगे उन्होंने कहा कि अर्जुन सोनी हत्याकांड के बाद थाना पर हमले करने वाले उपद्रवी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करो । गिरफ्तारी के लिए वारंट निकलवाईऐ कुर्की जब्ती का आदेश लेकर कुर्की जप्ती किजिये । लेकिन हर हालत में आरोपी की गिरफ्तारी सुनिश्चित किजिये ।
थाने पर हुई हमले पर बोलते हुऐ SP जयंतकांत बोले की हर हाल में थाने मे तोडफोड करने वाले होगे गिरफ्तार । गिरफ्तारी नही होने के स्थिति में आरोपीयो के विरुद्ध कुर्की जप्ती का आदेश जारी किया जायेगा ।