👈कुमार साजन “दैनिक खोज खबर” चौसा 👉
चौसा प्रखंड अंतर्गत चौसा पूर्वी पंचायत के टपुआ टोला, लक्ष्मीनिया टोला मे लोहिया स्वच्छता अभियान के तहत निर्माण हुए शौचालय का जाॅच करने के लिए लोहिया स्वच्छता अभियान के सलाहकार आशुतोष साधु, अभिनव स्वरूप, तरूण रंजन चौसा पूर्वी पंचायत के वार्ड नंबर 13,14 मे हुए शौचालय का जाॅच कर लोगो को शौचालय का उपयोग करने के लिए कहा गया ।खुले मे शौच नही करने के लिए कहा गया ।
साथ -साथ सभी राजमीस्त्री को ज्यादा गड्ढा नही करने का निर्देश दिए जिससे पानी दुसीत नही हो, ब्लाक कोडिनेटर मोहम्मद ईम्तीयाज आलम को निर्देश देते हुए कहा की ओडीएफ घोषित होने पर हर लाभुक को प्रोत्साहन राशि अविलंब भेजने के लिए कहा गया उधर केंद्र टीम ने मुखिया प्रतिनिधि अभिनंदन कुमार मंडल को शौचालय निर्माण कार्य मे भरपुर सहयोग करने पर उनकी काफी प्रशंसा की और मुखिया कुमारी माला की पंचायत मे जनता की भरपुर सहयोग करने की बात कही जिससे हर घर शौचालय निर्माण कार्य प्रारंभ हो सके ईस मौके पर पंचायत के वार्ड सदस्य गांधी चौधरी, बिपिन कुमार मंडल,नवलकिशोर मंडल, राजकुमार मंडल, मुकेश कुमार, श्यामल मंडल, ज्योतिष मंडल, उत्पेरक राहुल कुमार यादव, कुनाल किशोर मीणा, भानुमति कुमारी, राहुल कुमार यादव, कुमार साजन, यासिर, जीवन ज्योति, संजय कुमार, कार्यपालक सहायक अमर कुमार, चौसा पश्चीमी पंचायत उप मुखिया अमित कुमार ठाकुर, पुरूषोत्तम कुमार, सहित अन्य लोग उपस्थित थे ।




Recent Comments