बालू लदी ट्रैक्टरों की सीओ के जांच से कारोबारियों मेंं हड़कंप
#पुलिस के असहयोगात्मक रवैया से सीओ ने जांच रोका !

डोरीगंज (सारण) :
छपरा पटना मुख्यमार्ग स्थित शुक्रवार की संध्या 4 बजे सदर सीओ पंकज कुमार के द्वारा विष्णुपुरा रेलवे ढाला से पार होती दर्जनो बालू लदी ट्रैक्टरो को पकड़ जब स्थानीय पुलिस को फोन कर सूचित किया तो पुलिस टालमटोल कर चुप बैठ गई।जिसका लाभ उठा ट्रैक्टर चालक सदर सीओ को ठेगा दिखा चलते बने।

इस दौरान सदर सीओ के द्वारा टैक्टरो के पकड़े जाने की खबर सुन छपरा पटना मुख्यमार्ग पर बालू लदी ट्रक चालक के बीच दहशत फैल गया। ट्रक चालक वाहन पकड़े जाने के भय से जहाँ तहाँ अपनी ट्रके रोक दी जिसके कारण विष्णुपुरा बाजार के समीप छपरा पटना मुख्यमार्ग थोड़े समय के लिए जाम हो गया ।जाम से उत्पन हालात की गंभीरता का आकलन कर पकड़े गई ट्रैक्टरो को छोड़ आगे बढने मे ही सीओ ने अपनी भलाई समझी। जिसके बाद स्वतः जाम समाप्त हो गया।

सदर सीओ ने बताया कि ट्रैकटरो को पकड़ मैने मुफस्सिल थानाध्यक्ष को सूचित किया किन्तु करीब पौन घंटे बाद भी पुलिस नही पहुची। अंततः जिसका लाभ उठा दर्जनो ट्रैक्टर चालक फरार हो गए । लिहाजा इससे यह साफ जाहिर होता है कि वाकई पुलिस बालू के अवैध कारोबार को लेकर कितनी गंभीर है।जहाँ पदाधिकारियो की बात का कोई महत्व नही तो पुलिस के सामने भला आम आदमी की क्या बिसात ।




Recent Comments