सारण :छात्र राजद ने “सत्र सुधार आंदोलन”का आगाज कल से करेगा

छपरा
जयप्रकाश विश्वविद्यालय मे पढाई का सत्र सुधारने के लिए “सत्र सुधार आंदोलन”का आगाज सिवान के जीरादेई से राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा का माल्यार्पण कर के शुरू किया जाएगा। आंदोलन मलमलिया,मशरक होते हुए छपरा के नगरपालिका चौक पर स्थित राजेंद्र बाबू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर के और वहीँ से पैदल मार्च होते हुए विश्वविद्यालय को जाएगी और विश्वविद्यालय मे आयोजित छात्रों के विशाल जन समूह को संबोधित किया जाएगा। आंदोलन का नेतृत्व छात्र नेता बलवंत सिंह,छात्र नेता सिद्धांत शास्त्री,छात्र नेता प्रिंस सिंह के द्वारा सयुंक्त रुप से किया जायेगा।




Recent Comments