बेतिया – गौनाहा:– *आज से देखने को मिलेगा इंडो-नेपाल वॉलीबॉल टीमों का जबरजस्त मुकाबला*
न्यूज इनपुट रामायण कुमार गौनाहा पं.चम्पारण बिहार :- ✍ मैच के मुख्य अतिथि माननीय मंत्री खुर्शीद आलम होगें । *पश्चिमी चम्पारण गौनाहा* ठंड के मौसम में अगर वॉलीबॉल मैच की बात हो तो क्षेत्रीय लोगो का उत्साह सातवे आसमान पर होता है । गौनाहा प्रखण्ड अंतर्गत धमौरा पंचायत के राजकीय उत्क्रमित उच्च विद्यालय धमौरा के मैदान मे आयोजन होने वाली मैच कई मायने मे अहम साबित होने वाली है । इस मैच मे भारत और नेपाल की टीमें सिधे आमने-सामने का मुकाबला करेगी । और आपसी भाईचारे व मित्रवत के भावना को आगे बढाऐगी । इस मैच का मेजबानी कर रहा धमौरा अपनी साफ सुथरा खेल से सबकी ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने की कोशिश करेगा । वही विद्यालय परिवार, आयोजन समिति, जनप्रतिनिधिगण व सीआरसी धमौरा के संयुक्त तत्त्वावधान में दिनांक 28-01-2018 को वॉलीबॉल हाफ लीग टूर्नामेंट का आयोजन 11:30 बजे दिन में आज किया जाऐगा । जिसका फाईनल मैच 31-01-2018 को 2 बजे दिन में होगा । मैच का उद्घाटन गन्ना उद्योग व अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री माननीय खुर्शीद आलम बिहार सरकार के हाथो होगा । इस टूर्नामेंट में चार क्षेत्रीय टीमों के साथ-साथ पडोसी देश नेपाल, झारखंड राज्य के रांची, उतर प्रदेश राज्य से गोरखपुर व बिहार से मुजफ्फरपुर के टिमो का जबरजस्त मुकाबला देखने को मिलेगा । व्यवस्थापक शिक्षक विश्वनाथ प्रसाद ने बताया कि उक्त टूर्नामेंट में आठ टीमें रॉची, गोरखपुर, काण्ठमाण्डू, मुजफ्फरपुर व चार क्षेत्रीय टीमें धमौरा, पंचमवा, कंचनपुर व जमुनिया भाग ले कर अपनी जलवा दिखाएगी और अपने दमखम के बदौलत देश को एक संदेश देगी की हम भी किसी से कम नही ।




Recent Comments