छपरा। छपरा विधानसभा क्षेत्र की विधायक छोटी कुमारी ने गौतम ऋषि उच्च विद्यालय, रिविलगंज स्थित बूथ संख्या 83 और 84 पर कार्यकर्ताओं व स्थानीय नागरिकों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ को सुना।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री द्वारा साझा किए गए राष्ट्र निर्माण और सामाजिक सरोकारों के विचारों को सभी ने ध्यानपूर्वक सुना। विधायक छोटी कुमारी ने कहा कि प्रधानमंत्री के प्रेरणादायी विचार समाज और राष्ट्र के प्रति हमारे दायित्वों को और अधिक मजबूती देते हैं। ‘मन की बात’ सिर्फ एक संवाद कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह देशवासियों को सकारात्मक कार्यों और जनभागीदारी से जोड़ने का एक प्रभावी माध्यम है। उन्होंने आम नागरिकों और कार्यकर्ताओं से जनसेवा के कार्यों में निरंतर सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक डॉ. सी.एन. गुप्ता, जिलाध्यक्ष रणजीत सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष रमेश प्रसाद, जिला महामंत्री धर्मेंद्र शाह, एमएलसी प्रत्याशी प्रो. धर्मेंद्र सिंह, नगर मंडल अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार शर्मा सहित बड़ी संख्या में प्रमुख नेता, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने समाजहित और राष्ट्रहित में मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।