संजीत कुमार/सोनपुर। राष्ट्रवादी लोकतांत्रिक विकास पार्टी (भारत) ने बिहार प्रदेश में संगठनात्मक बदलाव करते हुए सोनपुर प्रखंड के सबलपुर निवासी शैलेन्द्र कुमार राय को पार्टी का नया बिहार प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक सुरेश कुमार की ओर से 28 सितंबर 2026 को जारी मनोनयन पत्र के माध्यम से यह नियुक्ति की गई है। उक्त बात के जनकारी देते हुए शैलेन्द्र राय ने बुधवार के बताया कि मनोनयन पत्र में कहा गया है कि पार्टी की बिहार प्रदेश इकाई में संगठनात्मक बदलाव करते हुए उन्हें प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी नेतृत्व ने उम्मीद जताई है कि वे पार्टी की विचारधारा, नीतियों एवं उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ ही बिहार में संगठन को मजबूत एवं विस्तारित करने के लिए पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे।नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष को निर्देश दिया गया है कि वे एक माह के अंदर बिहार प्रदेश की पूर्ण कार्यकारिणी का गठन कर उसकी सूची राष्ट्रीय कार्यालय को प्रस्तुत करें।पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश कुमार ने मनोनयन पत्र देहरादून, उत्तराखंड स्थित पार्टी के राष्ट्रीय कैंप कार्यालय से जारी किया है।