01अक्टूबर से चरणबद्ध आंदोलन, 5 अक्टूबर को जिला मुख्यालय पर होगा शांतिपूर्ण धरना

सोनपुर। बिहार राजस्व अमीन संघ ने अपनी छह सूत्री लंबित मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा की है। अमीन संघ की ओर से जारी पत्र के अनुसार, संघ के सारण जिलाध्यक्ष सह सोनपुर अमीन अशोक प्रसाद साह ने बुधवार के बताया कि छह सूत्री मांगों को लेकर राजस्व अमीन संघ ने आंदोलन करने का ऐलान किया है. उन्होंने बताया कि मांगों के समर्थन में 1 अक्टूबर से आंदोलन शुरू होगा, जबकि 5 अक्टूबर को सभी जिला मुख्यालयों पर एक दिवसीय शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
संघ के अनुसार, राजस्व अमीन संवर्ग की विभिन्न मांगों एवं समस्याओं को लेकर 15 मई 2026 को विभागीय एवं संघ स्तर पर वार्ता हुई थी। वार्ता के दौरान मांगों और समस्याओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए विभाग की ओर से आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया था। संघ का कहना है कि अब तक मांगों के संबंध में अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने से राजस्व अमीनों में असंतोष है।
संघ द्वारा जारी आंदोलन की रूपरेखा के अनुसार 1 अक्टूबर को सभी अमीन काला बिल्ला लगाकर अंचल कार्यालय में उपस्थित रहेंगे। 3 अक्टूबर को कार्य बहिष्कार किया जाएगा। 5 अक्टूबर को सभी जिला मुख्यालयों पर एक दिवसीय शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन होगा।
इसके बाद 6 अक्टूबर से मांगें पूरी नहीं होने की स्थिति में अनिश्चितकालीन सामूहिक अवकाश पर जाने की चेतावनी दी गई है।
संघ की छह प्रमुख मांगें
1-राजस्व अमीनों को पदोन्नति दी जाए।
2-वेतनमान एवं अन्य भत्तों में वृद्धि की जाए।
3-अमीनों का नजदीकी जिले में स्थानांतरण किया जाए।
सेवा शर्तों का सुदृढ़ीकरण किया जाए।
4-कार्य के अनुरूप संसाधन एवं तकनीकी सहयोग उपलब्ध कराया जाए।
अन्य लंबित मांगों का शीघ्र निष्पादन किया जाए।
संघ ने कहा है कि राजस्व अमीन राजस्व विभाग के महत्वपूर्ण कर्मी हैं और उनकी मांगें लंबे समय से लंबित हैं। संघ ने सरकार एवं विभाग से मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई करने की अपील की है। जिला शाखा की ओर से 5 अक्टूबर को जिला मुख्यालय स्तर पर शांतिपूर्ण धरना आयोजित करने की अनुमति जिला प्रशासन से भी मांगी गई है।इसकी जनकारी जिला मुख्यालय मे दे दी गयी है। अमीन –अशोक प्रसाद शाह,राहुल कुमार गोंद , संजीत कुमार,कुमार शौरभ,अजय कुमार, लालबाबू यादव, मनीष कुमार,शिवम, शिवसागर, राजू कुमार,नंदनी कुमारी गुप्ता, अमीषा सिन्हा, वर्षा भारती, अंजली कुमारी, मधु कुमारी, प्रियंका कुमारी सहित अन्य अमीन कर्मी।






Recent Comments