Θ बेतिया – बगहा:– *राo उo उच्च माo विद्यालय पचरुखा में मना गणतंत्र दिवस, बच्चों में किया गया पुरस्कार वितरण*

✍न्यूज इनपुट नीरज ठाकुर बेतिया (पं.च) बिहार 👉
गणतंत्र दिवस के अवसर पर राo उo उच्च माध्यमिक विद्यालय पचरूखा बगहा 2 के प्रांगण में झन्डोत्तोलन समारोह का आयोजन किया गया।

जिसमें विद्यालय के प्रधानाध्यापक उमेश प्रसाद साह द्वारा झन्डोत्तोलन में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि गण में मुख्य अतिथि भूतपूर्व जिला पार्षद दयानंद वर्मा, विशिष्ट अतिथि ईको विकास समिति अध्यक्ष रामप्रवेश गुप्ता, सरपंच सिताबी गुमास्ता, पैक्स अध्यक्ष श्यामनारायण यादव, सचिव मेहरून नेशा, उपसरपंच इब्राहिम अंसारी, भूतपूर्व उपप्रमुख योगेन्द्र पड़ित, पोशाक मियां, वार्ड सदस्य गुड्डू सहनी, सदस्य देवन्ती देवी सम्मिलित रहें ।

झन्डोत्तोलन पश्चात राष्ट्रगान, राष्ट्रगीत एवं भारतीय संविधान की प्रस्तावना का गायन एवं वाचन शिक्षिका शशि कुमारी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी शिक्षक सुनिल कुमार के नेतृत्व में कराया गया जिसमें सीमा कुमारी, सरोज कुमारी, सुमन कुमारी, ममता कुमारी, अनु कुमारी, रेहाना खातून, खुशबू कुमारी, सरिता कुमारी एवं विद्यालय परिवार द्वारा सामूहिक रुप से भाग लिया। स्काउट मास्टर सुनिल कुमार ने बच्चों को परेड कराया एवं पुरस्कार वितरण में हिस्सा लिया।

शिक्षक अभिमन्यु कुमार ने शांति व्यवस्था व पुरस्कार वितरण में सहयोग किया तथा बाल संसद एवं मीना मंच के सदस्यों ने भी पूर्ण सहयोग किया।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर स्काउट तृतीय सोपान में सम्मिलित विद्यालय के 21 प्रतिभागियों को बेहतर प्रदर्शन एवं स्वच्छ भारत मिशन योजनान्तर्गत स्काउट/ गाइड द्वारा नगर परिषद बगहा क्षेत्र के जनता को जागरूक करने के हेतू स्वच्छता अभियान कार्यक्रम में सहयोग करने के लिए नगर परिषद द्वारा निर्गत सभापति, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर प्रबंधक नगर परिषद बगहा एवं शिविर प्रधान राजबली यादव हस्ताक्षर युक्त प्रमाण पत्र तथा बिहार सब जूनियर स्पोर्ट्स मिट तरंग कार्यक्रम 2018 में संकुल स्तर पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यालय के विद्यार्थियों को जनप्रतिनिधियों एवं विद्यालय परिवार द्वारा पुरस्कृत किया गया।
साथ ही विद्यालय में स्काउटिंग, सांस्कृतिक कार्यक्रम व विद्यालय के खबर को मीडिया में साझा करने में बेहतर प्रदर्शन/कार्य हेतू शिक्षक सुनिल कुमार को सरपंच सिताबी गुमास्ता द्वारा तथा शिक्षिका शशि कुमारी, शिक्षक अभिमन्यु कुमार व मंच संचालक महेश कुमार को बेहतर प्रदर्शन हेतू विद्यालय प्रधानाध्यापक श्री उमेश प्रसाद साह व जनप्रतिनिधियों द्वारा सम्मानित व पुरस्कृत किया गया।
मंच का संचालन शिक्षक महेश कुमार ने किया।
मौके पर ग्रामीण किताब मियां, श्यामनारायण सहनी, उत्प्रेरक गुड्डी कुमारी, रामसेवक यादव, रसोईया रौबैदा खातून, मालती देवी, सुग्गी देवी, मीना देवी, नगीना देवी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहें।