मशरक थाना क्षेत्र के कवलपुरा पंचायत के किशुनपुरा गांव मे अज्ञात लोगों ने बन्दर को दाब से मार घायल कर दिया। घायल अवस्था में बदंर किशुनपुरा गांव में पहुंच गया। बंदर की दशा देख किशुनपुरा गांव के ही युवकों ने मानवता का परिचय देते हुए घायल बंदर को इलाज के लिए वेटनरी डाक्टर से अपने नीजी कोष से दवा करा अपने घर सेवाभाव से रखकर सेवा कर रहे हैं गांव के युवकों ने बताया कि कोई ब्यक्ति दाब से मारकर घायल कर दिया था हमलोगों को बन्दर की दशा देख दया आ गया तो हमलोगों ने इसे बचाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहे हैं।इस बंदर को बचाने वाले किशुनपुरा गांव के राजु महतो,जितेन्द्र साव ,गोविंदा कुमार, मुकेश कुमार,सिकेन्द्र कुमार आदि युवा शामिल है। इलाज कराकर अपने गांव के बगीचे में बन्दर को रखकर सेवा कर रहे हैं ।