
छपरा: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता, पूर्व केंद्रीय मंत्री और सारण सांसद राजीव प्रताप रूडी के बिहार वालीबॉल एसोसिएशन के निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाने पर खेल और राजनीतिक जगत में हर्ष का माहौल है। छपरा विधायक छोटी कुमारी ने उनके आवास पर पहुंचकर उन्हें अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ भेंट किया तथा उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर विधायक छोटी कुमारी ने विश्वास जताया कि श्री रूडी के कुशल नेतृत्व और व्यापक अनुभव से बिहार में वालीबॉल खेल को एक नई मजबूती मिलेगी। उनके मार्गदर्शन में राज्य के प्रतिभावान खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण, आधुनिक सुविधाएं और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने के बेहतरीन अवसर सुलभ होंगे।
इस दौरान सांसद प्रतिनिधि सत्येंद्र सिंह, राकेश सिंह, जिला महामंत्री धर्मेंद्र कुमार, भाजपा नेता बबलू सिंह, युवा नेता अंकित सिंह, अनिल सिंह और जयप्रकाश पांडेय सहित कई प्रमुख नेताओं ने भी राजीव प्रताप रूडी को बधाई दी। भाजपा नेताओं ने संयुक्त रूप से कहा कि उनके दूरदर्शी नेतृत्व से राज्य में खेल संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा और खिलाड़ियों का भविष्य उज्जवल होगा।




Recent Comments