पानापुर(सारण)। गंडक नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए संभावित बाढ़ की आशंका के बीच प्रशासन अलर्ट है। रविवार को एसडीएम सैयद आदिल मोहसिन एवं डीसीएलआर धनंजय त्रिपाठी ने पानापुर प्रखंड क्षेत्र में सारण तटबंध का निरीक्षण किया।

इस दौरान अधिकारियों ने तटबंध की स्थिति और संवेदनशील स्थानों का जायजा लिया। एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों को तटबंध की लगातार निगरानी रखने और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से भी प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। मौके पर प्रखंड एवं गंडक विभाग के कर्मी सहित पंचायतों के मुखिया व मुखिया प्रतिनिधि मौजूद रहे।