बेतिया – गौनाहा:– *गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रखण्ड में लहराया तिरंगा* न्यूज इनपुट रामायण कुमार गौनाहा पं.चम्पारण बिहार :- *पश्चिमी चम्पारण गौनाहा* गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर पूरे प्रखण्ड में शांतिपूर्ण तरीके से झंडातोलन किया गया । वही प्रखण्ड मुख्यालय प्रखण्ड प्रमुख सुदामा पासवान ने झंडे को सलामी दी । वही दुसरी तरफ दूरसंचार भवन मे सीओ प्रदीप कुमार सिन्हा, ऱाजकीय कन्या मध्य विद्यालय मे असर्फी राम, बीआरसी भवन मे बीईओ विजय कुमार वर्मा, सीडीपीओ कार्यालय मे सीडीपीओ कुमारी राखी, मनरेगा भवन मे सुबोध कुमार, गौनाहा रेफरल अस्पताल के सामने डॉ अवधेश कुमार सिंह, गौनाहा थाना परिसर में थानाध्यक्ष रणवीर कुमार झा, मटियरिया थाना परिसर में सुरेन्द्र कुमार यादव, सहोदरा थाना परिसर में कृष्ण मुरारी गुप्ता, रेंज ऑफिस में रेंजर मो. अफसार, एसएसबी सिरिसिया. बीओपी में प्रभारी इंस्पेक्टर प्रमीत कुमार, पंचायत भवन मटियरिया में मुखिया रामप्रसाद महतो, पंचायत भवन महुई मे जितेन्द्र चौधरी, पंचायत भवन बाजड़ा मे जयप्रकाश महतो, पंचायत भवन जमुनिया मे मुखिया सुनील कुमार गढ़वाल, पंचायत भंवन मेहनौल मे मोतिलाल पासवान, पंचायत भवन बेलसंडी मदन राम सहित सभी पंचायत भवनों, सरकारी व गैर सरकारी विधालयो, महादलित टोलो, ग्राम कचहरी पर झंडाेतोलन किए गए । 69 वें गणतंत्रता दिवस के अवसर पर झंडे को सलामी देते हुऐ राष्ट्र गान गाये गये ।