दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
अनुमंडल पदाधिकारी विद्या नाथ पासवान ने थाना क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण करते हुए साफ सफाई छठ व्रतियों के लिए आने जाने का आवागमन मार्ग ,प्रकाश एवं व्रतियों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं हो इसके लिए प्रशासनिक स्तर पर दिशानिर्देश बीडीओ एवं सीओ को दिया। उन्होंने मझौलिया रेलवे गुमटी समीप मोहदीपुर, डुमरी ,महानवा ,पीपर पाती पुल छठ घाट, सरिसवा ,रतनमाला, शेख मझरिया, अमवा मझार आदि छठ घाटों का निरीक्षण किया। जिसमें पूजा समिति के सदस्यों को अलग-अलग महिला पुरुष टीम बनाकर इसकी सूची उपलब्ध कराने का निर्देश वीडीओ , अंचलाधिकारी एवं थानाध्यक्ष को संयुक्त रूप से देने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि छठ घाटों पर डीजे बजाने पटाखा उड़ाने एवं असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखने का निर्देश भी दिया गया है। निरीक्षण के क्रम में पंचायतों के जनप्रतिनिधि छठ पूजा समिति एवं ग्रामीणों ने अनुमंडल पदाधिकारी को पूर्ण रूप से भरोसा दिलाया कि छठ घाटों पर कौमी एकता का परिचय देते हुए सभी लोग छठ पर्व को शांतिपूर्ण वातावरण में मनाते हैं ।इस पर अनुमंडल पदाधिकारी ने ग्रामीणों का अभिवादन करते हुए प्रशासन को सहयोग करने की अपील की। इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदन कुमार अंचलाधिकारी जौवाद आलम थानाध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता समेत ग्रामीण उपस्थित थे।




Recent Comments