राजीव उपाध्याय की रिपोर्ट:-
मझौलिया : जिला पुलिस कप्तान जयंतकांत के निर्देश पर शराब तस्करों के उपर हुई पुलिसिया कार्यवाही में हरियाणा निर्मित कैसिनो प्राइड अंग्रेजी शराब की बरामदगी में थानाध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता के ब्यान पर कांड 556/19,धारा 30(A)बिहार मध्य निषेद अधिनियम 2016 के तहत सिपाही यादव पिता हरिंदर यादव ग्राम जोगिया हरसिद्धि, कृष्णा यादव पिता हरि यादव ग्राम भरगांवा थाना सुगौली, मुकेश सिंह पिता नन्दकिशोर सिंह ग्राम बलुआ थाना पहाड़पुर, दीपक मिश्र पिता गणेश मिश्र ग्राम दुबौलिया थाना मझौलिया,मुकेश सिंह पिता हृदया कुँअर ग्राम विशम्भरपुर थाना मझौलिया को नामजद अभियुक्त बनाया गया है।थानाध्यक्ष ने बताया कि उक्त प्राथमिकी 413,414,420,467,468,353, 34 भादवि के अंतर्गत दर्ज की गई है।उन्होंने बताया कि थाना क्षेत्र के सेंवरिया गांव से पुलिस ने शराब की बड़ी खेप उजला रंग के पिकप भान से बरामद किया था।उन्होंने ने बताया कि इस शराब तस्करी में प्रयुक्त लाल रंग की आल्टो कार तथा सफेदपोश लोगों को चिन्हित कर लिया गया है।बहुत जल्द सफेदपोशों का नकाब उतार सलाखों के पीछे ढ़केल दिया जायेगा।