
छठ को लेकर भारी उत्साह : सूखी नदियाें व तालाबों में पानी भरकर लोगो ने किया आस्था का पर्व चैती छठ
मशरक (सारण) चैती छठ की तैयारी पूरी जोरों शोर पर चल रही है। घोघाड़ी नदी समेत अन्य कई नदियां व तालाबों की पानी पूरी तरह सूख चुकी है। इसके साथ ही मशरक सतुआरतीर, गोपालवाड़ी, रामघाट, चैनपुर, हनुमानगंज, देवरिया,चान्दबरवाां और मशरक के विभिन्न गांव समेत अन्य गांवों में नदियां व तालाब पूरी तरफ सूख गई हैं। जिसके बाद कई छठ व्रतियों ने घर में झरना चलाकर छठ करने का निर्णय लिया तो कई जगहों पंपिंग सेट से पानी की व्यवस्था की जा रही है। तो कहीं पानी के टैंकर से पानी की ब्यवस्था की जा रही है। और प्रशासन इन सब के बीच मुकदर्शक बनी हुई है। हैरानी की बात यह है कि जहां प्रखंड के सभी नदी, पोखर और तलाब सुखे पड़े हैं वहीं गोपालवाड़ी गांव के एक मात्र कवलेश्वर पोखर पानी से भरी पड़ी है। स्थानिय लोगो का कहना है कि यह सब हमारे गांव के एकता और इस जगह को विकसीत करने में लगे है। जिसमें ग्रामीणों के सहायता से बोरिंग और बिजली से चलने वाली लगातार मोटर से पानी की ब्यवस्था की गई है।




Recent Comments