दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-

बेतिया। पश्चिम चंपारण जिला के बेतिया के एक निजी होटल के सभागार में आइ एम ए पश्चिमी चंपारण के तत्वधान में बेसिक रेडियो डायग्नोसिस विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया ।जिसमें मुख्य वक्ता बेतिया शहर के एकमात्र रेडियोलॉजिस्ट डॉ लोकेश कुमार है। उक्त जानकारी आइ एम ऐ के मीडिया प्रभारी डॉक्टर उमेश कुमार ने दिया। डाक्टर कुमार ने बताया कि संगोष्ठी में डॉ0 लोकेश कुमार ने अपने विषय पर प्रकाश डालते हुए बताया कि अल्ट्रासाउंड द्वारा शरीर के लगभग सभी बीमारियों के बारे में कम या ज्यादा जानकारी प्राप्त किया जा सकता है। अगर सही से जांच किया जाए तो जटिल से जटिल बीमारियों का समय से पूर्व में भी डायग्नोसिस किया जा सकता है। जैसे गर्भवती महिलाओं में एक्सरे नुकसानदेह हो सकता हैं। उस स्थिति में अल्ट्रासाउंड के द्वारा सही जानकारी वो भी भ्रूण को बिना नुकसान पहुचाये प्राप्त कर सकते हैं। वही आईएमए के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ0 प्रमोद तिवारी ने बताया कि पेट दर्द से ग्रसित किसी भी मरीज अल्ट्रासाउंड जाँच फायदेमंद होता है। किडनी एवं गाल ब्लैडर का स्टोन जो एक्सरे में नहीं दिखाता है, उसको अल्ट्रासाउंड जांच से पता किया जा सकता है। आईएमए अध्यक्ष डॉ0 सुशील चौधरी ने बताया कि एक अच्छे रेडियोलॉजिस्ट का होना शहर के लिए गर्व की बात है। इस प्रकार का संगोष्ठी सभी चिकित्सकों के लिए जानकारी प्राप्त करने के लिए लिहाजा से लाभदायक होता है। वही में जिला सचिव डॉक्टर मोहनीश सिन्हा ने बताया कि शरीर में किसी प्रकार का गांठ होने पर शुरुआती अल्ट्रासाउंड जांच करके बीमारी के स्थिति को समझा जा सकता है। अल्ट्रासाउंड गाइडेड बायोप्सी होने लगा है। जिला मीडिया प्रभारी एवं हड्डी, जोड़, रीढ़ एवं नस रोग विशेषज्ञ उमेश कुमार ने बताया कि हड्डी एवं मांस पेशी संबंधित बीमारी जैसे नस में सूजन, सिस्ट, गैगलियोन, ओस्टियोमाइलाइटिस इत्यादि के बारे में अल्ट्रासाउंड जांच फायदेमंद होता है। इस मौके पर डॉक्टर डी0 मांझी, डॉक्टर रुद्र नारायण पांडेय, डॉक्टर उपेंद्र, डॉक्टर अंजनी कुमार, डॉक्टर दीपक जायसवाल, डॉक्टर सौरभ कुमार, डॉ संजय कुमार, डॉक्टर एसएन खान, डॉक्टर संतोष, डॉक्टर अमरनाथ गुप्ता, डॉक्टर उमेश कुमार, डॉक्टर नीरज चौधरी, डॉक्टर दिनेश राय, डॉक्टर शिवशंकर शर्मा, डॉक्टर वीरेंद्र, डॉक्टर इंतेशारुल हक, डॉक्टर मुशीर, डॉक्टर हिदायतुल्लाहा, डॉक्टर अजहर, डॉक्टर दिलीप कुमार, डॉक्टर के जमा सहित जिले के 50 से ज्यादा चिकित्सक शामिल रहे।