सोनपुर । सोनपुर प्रखंड अंतर्गत चतुरपुर हनुमान मंदिर के समीप पंचायत के मुखिया द्वारा पन्द्रहवी योजना के तहत ग्रामीणो के हित मे खुला जीम का निर्माण कराया गया । जिसका विधिवत शुभारंभ मंगलवार को हनुमान मंदिर मे आरती के पश्चात सैकङो ग्रामीण व सोनपुर बीडीओ व पंचायत प्रतिनिधि के मौजूदगी मे प्रदेश भाजपा अनुशासन समिति के अध्यक्ष व सोनपुर के पूर्व विधायक विनय कुमार सिंह ने फिता काटकर इसका शुभारंभ किया। इस संबंध में कितने राशि का खुला जिम के निर्माण में आवंटन राशि कितना हुआ है यह जानकारी नहीं मिल पाई है। स्थानीय प्रशासन से लेकर जनप्रतिनिधि किसी भी कार्यक्रम की जानकारी मीडिया को देना उचित नहीं समझते हैं। मीडिया को क्षेत्र की समस्याओं एवं सरकार की योजनाओं की जानकारी नहीं मिल पाती है। प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता हेमनरायण सिंह, मुखिया प्रतिनिधि मणीष कुमार सिंह, शैलेन्द्र सिंह, धुरेनद्र सिंह, भाजपा नेता सत्येंद्र नारायण सिंह, रवि रंजन सिंह सोनु,मुन्ना सिंह, विमल चौरसिया परमानंदपुर के मुखिया,आवास सहायक शशी कुमारी,व भारी संख्या मे स्थानीय गणमान्य लोग जनप्रतिनिधिगण मौजूद थे।