समाचार प्रकाशन को लेकर दबंगो ने वेब पत्रकार के साथ किया मारपीट,सारण एसपी ने एसएचओ को कार्रवाई का दिया निर्देश

ईलाज कराते पीड़ित पत्रकार
⏺️छपरा : जिले के खैरा थानांतर्गत खैरा गांव में वेब पोर्टल पत्रकार संजय कुमार पांडेय को वुधवार की सुबह दबंग अतिक्रमणकारी द्वारा घर में घुस कर मारपीट कर जख्मी कर दिया गया और जान से मारने की कोशिश की गई। जख्मी पत्रकार ने पुलिस कप्तान को सूचना और थाने को लिखित शिकायत दी है। सारण जिला के कई पत्रकार संघटनो ने इस घटना की निंदा करते हुए आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग किया है।पत्रकारों का एक शिष्टमंडल दोपहर में सारण एसपी हर किशोर राय से मिला और दबंग के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की मांग की।जिसके बाद सारण एसपी ने खैरा एस एच ओ को आरोपित के खिलाफ कारवाई का निर्देश दिया।

सारण एसपी से मिलने वालो में डब्लूजेएआई के राष्ट्रीय महासचिव अमित रंजन,संयुक्त सचिव मनोकामना सिंह, सारण जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष विद्या भूषण श्रीवास्तव समेत आधा दर्जन से अधिक अन्य पत्रकारो में अमित सिन्हा, संजीव कुमार, संजय पांडे,चंदन कुमार, कबीर अहमद, रंजन श्रीवास्तव, पंकज श्रीवास्तव शामिल थे।




Recent Comments