दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
पश्चिम चम्पारण जिला मुख्यालय बेतिया नगर थाना के सअनि हरिशंकर प्रसाद ने अभियुक्तों की गिरफ़्तारी के लिए बेतिया के विभिन्न स्थानों पर छापामारी कियाI पुलिस सूत्रों के अनुसार जब वे नौरंगाबाग से छापामारी कर लौट रहे थे तो उसी दौरान सब्जी मण्डी रोड पर स्टेडियम के उत्तर प्रवेश द्वार के पास अपराध की योजना बना रहे एक युवक को धर दबोचा, जिसकी पहचान मनोज मलिक का पुत्र एम मलिक जगजीवन नगर के रूप में हुई हैI इस बावत नगर थानाध्यक्ष एन एन चौहान ने बताया कि उसके पास से एक देशी कट्टा एवं गोली बरामद किया गया जबकि उसके दो सहयोगी भागने में सफल रहेI