खरीफ महाअभियान का आयोजन

परवेज अख्तर सिवान

मैरवा (सिवान) : प्रखंड कृषि कार्यालय परिसर में रविवार को

खरीफ महाअभियान सह महोत्सव का आयोजन कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध

अभिकरण द्वारा किया गया। इसमें किसानों को खरीफ उत्पादन की

वैज्ञानिक खेती करने के तरीके बताए गए। मौसम के बदलते परिवेश में धान की सीधी

बुआई पर जोर दिया गया। कृषि तकनीकी विशेषज्ञों एवं वैज्ञानिकों ने

किसानों को खेती के कई टिप्स दिए जिससे विषम परिस्थिति में भी कृषि उत्पादन

अधिक से अधिक हो सके। उद्घाटन के बाद किसानों को

संबोधित करते हुए बीडीओ शैलेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि किसान मिट्टी की

उर्वरा शक्ति बनाए रखने पर विशेष ध्यान दें।इस अवसर

पर बीएओ जनार्दन प्रसाद यादव, कृषि समन्वयक राम मनोहर, जयप्रकाश पांडेय,

प्रखंड तकनीकी प्रबंधक सहायक कृष्णानंद सिंह, सहायक तकनीकी प्रबंधक त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी

और किसान सलाहकार मौजूद थे। किसानों द्वारा किए गए प्रश्नों का उत्तर भी दिया गया।

सरकार की विभिन्न कृषि योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।