गड़खा।गड़खा में प्रखंड प्रमुख पर अविश्वास प्रस्ताव लगने को लेकर चुनावी गलियारे में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। गुरुवार को प्रखंड प्रमुख उर्मिला देवी ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को पत्र लिखा। जिसमें कहा कि कुछ पंचायत समिति सदस्यों द्वारा विकास कार्यों को अवरुद्ध करने के उद्देश्य से पेश किए गए अविश्वास प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया। जिसे मेरे द्वारा संघर्ष स्वीकार कर ते हुए सदस्यों द्वारा पेश किए गए अविश्वास प्रस्ताव के आलोक में मत विभाजन हेतु 11 दिसंबर को 11:00 बजे प्रखंड परिसर स्थित सामुदायिक भवन में विशेष बैठक का आयोजन किया गया है। विकास पदाधिकारी कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा पत्र के माध्यम से सभी समिति सदस्यों से सूचना देने की मांग की गई। वही इस संबंध में पूछे जाने पर बीडीओ मोहम्मद मैईनुद्दीन ने कहा कि मत विभाजन हेतु आयोजित बैठक की सुरक्षा के लिए एसडीओ को पत्र लिख दिया गया। सुरक्षा का पूरा इंतजाम रहेगी। बता देगी 27 नवंबर को बीडीसी फूल जहां बेगम बबीता पटेल जमीला खातून परवीन कुमार मांझी निर्मल देवी दिलीप कुमार गीता कुमारी लालती देवी दीनदयाल राम दीपक कुमार पासवान शिवझरि देवी ने प्रमुख और उप प्रमुख पर अविश्वास प्रस्ताव लगाते हुए प्रमुख द्वारा बीडीसी सदस्यों से भेदभाव करने, विकास को दरकिनार करने का आरोप लगाया तथा उप प्रमुख पर प्रखंड कार्यालय में अब तक उपस्थित नहीं होने का आरोप लगाया था।