दैनिक खोज खबर.छपरा।महिला मोर्चा की प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष छोटी कुमारी ने लोकसभा में भारत के वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश अंतरिम बजट की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह बजट आत्मनिर्भर विकसित भारत बनाने वाला एवं बेरोजगारी दूर करने वाला बजट है। इस बजट में सभी वर्गों का ख्याल रखा गया है। महिलाएं युवा किसान गरीब सभी को हितों पर विशेष ध्यान दिया गया है। यह बजट मोदी की गारंटी वाला बजट है, निसंदेह देश विकसित भारत की संकल्प को जल्द ही पूरा करेगा।