
विभूतिपुर:पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनाई गई

##न्युज इनपुट:केशव बाबू
विभूतिपुर(समस्तीपुर) विधानसभा के मुस्तफापुर शक्ति केंद्र के 75 नंबर बूथ एवं 76 नंबर बूथ पर पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनाई गई। मंडल के उपाध्यक्ष दीपक कौशल ने इसकी अध्यक्षता की एवं भारतीय जनता पार्टी के जिला के महामंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने अटल जी के जीवन पर प्रकाश डाला।और बताया की आदरणीय अटल बिहारी वाजपेई जी के सरकार में पूरे देश भर में चौमुखी विकास की गंगा बही थी।आदरणीय अटल बिहारी वाजपेई राजनीतिक इतिहास में अजातशत्रु के रूप में जाने जाते हैं।हम सबों को इनके जीवन से प्रेरणा लेकर राजनीति करनी चाहिए।कार्यक्रम में मंडल कार्यसमिति सदस्य सुनील पोद्दार,मंडल मंत्री संजय महतो,पंचायत समिति सदस्य चंदेश्वर पासवान,पिछड़ा वर्ग मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अमरनाथ महतो,मिंटू कुमार,रामलाल महतो, रामराजी महतो,मनोज महतो,अनिल महतो,अवध नारायण पोद्दार,होटल पासवान, भोला पासवान,भुवन पासवान सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।




Recent Comments