बेतिया :– अपराधियों ने बेतिया के बैंककर्मी की गोलीमार के हत्या कर सनसनी फैला दी.

न्यूज इनपुट विजय कुमार शर्मा बगहा प,च.बिहार:–
बेतिया:– बिहार के कानून व्यवस्था को अपराधियों ने एक बार फिर धता साबित किया है। अपराधियों ने बेतिया के बैंककर्मी की गोलीमार कर हत्या कर सनसनी फैला दी. दरअसल दरभंगा हाईवे रोड में बेतिया के बानूछापर निवासी और उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक दरभंगा के कर्मी सुजीत कुमार की हत्या अपराधियों ने गोली मारकर कर दी. इस घटना में उसके छोटे भाई अरविंद को भी पैर में गोली लगी है. घटना 14 अप्रैल के शाम सात बजे की है. इसकी मौत 16 अप्रैल को सुबह 8:00 बजे इलाज के दौरान मुजफ्फरपुर आईटी मेमोरियल हॉस्पिटल में हो गई.
सोमवार की देर शाम को जैसे ही शव बानूछापर स्थित उसके घर पहुंचा वैसे ही परिजनों में हड़कंप मच गया. सुजीत घर का इकलौता चिराग था जो अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहा था. इधर शव पहुंचते ही पत्नी पूजा और मां शोभा देवी का हाल बेहाल हो गया. पत्नी की हालत बदत्तर है. मिली जानकारी के अनुसार मृतक सुजीत का छोटा भाई अरविंद उसके पास 14 अप्रैल को अपने पिता के साथ मुजफ्फरपुर पहुंचा. भाई के आगमन की सूचना पर सुजीत पहले से ही दरभंगा से मुजफ्फरपुर पहुंच चुका था. उसे लेकर पिता को वापस रवाना कर दिया, भाई के साथ दरभंगा की ओर निकल पड़ा.
जैसे ही मुजफ्फरपुर और दरभंगा के बीच हाईवे पर पहुंचा हेलमेट पहने और मुंह बांधे दो अपराधियों ने उनका पीछा किया और उनसे लूटपाट करने की कोशिश की. जब दोनों भाइयों ने इसका विरोध किया तो अपराधियों ने उन पर गोली चला दी. इस क्रम में सुजीत के पेट में गोली लगी और वहीं छोटे भाई अरविंद के पांव में गोली लगी. घंटो तड़पने के बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से उन्हें आईटी मेमोरियल हॉस्पिटल पहुंचाया गया. जहां सोमवार की सुबह लगभग 8:00 बजे उसे मृत घोषित कर दिया. इधर परिवार का आरोप है कि इलाज के नाम पर अवैध उगाही भी की गई और पुलिस प्रशासन का रवैया सहयोगात्मक नहीं रहा. इसको लेकर लोगों में पुलिस प्रशासन के प्रति आक्रोश है।




Recent Comments