राज्य स्तरीय प्रतिभा प्रतियोगिता
जांच परीक्षा में सफल प्रतिभागियों ने इंटरमीडिएट विज्ञान ,कला एवं वाणिज्य की परीक्षा में मारी बाजी

अमनौर/सारण: राज्य स्तरीय प्रतिभा प्रतियोगिता
जांच परीक्षा में सफल प्रतिभागियों ने इंटरमीडिएट विज्ञान ,कला एवं वाणिज्य की परीक्षा में परचम लहराया।जिसमें साइंस में प्रथम स्थान राजीव 446 अंक हासिल किया जिसमें गणित में 96 अंक प्राप्त हुआ ,अंग्रेजी में 93अंक प्राप्त हुआ |द्वितीय स्थान आॉचल 435 अंक हासिल की गणित में 92 अंक प्राप्त की और तीसरे स्थान अमित कुमार 423 अंक हासिल किया गणित में 95 अंक प्राप्त हुआ |

यह तीनों बच्चें मकेर प्रखंड से हुए ,साथ में गारखा से राहुल कुमार ने भी 430 अंक प्राप्त किए वहीं काला में प्रथम स्थान सलोनी 437 अंक हासिल की अमनौर क्षेत्र का नाम रोैशन की है दूसरे स्थान पूजा 436 अंक हासिल की इससे दर्शन- शास्त्र में 96 अंक प्राप्त हुआ जो कि सुतिहार भेल्दी की छात्रा हैं, तीसरा स्थान रेखा 405 अंक प्राप्त की जो कि सिवान की छात्रा हैं |

कॉमर्स में अमीषा कुमारी 431 अंक प्राप्त कर पहला स्थान प्राप्त की दूसरा स्थान सचिन कुमार 409 अंक हासिल किया तथा तीसरा स्थान पर अंकिता सिंह 371अंक प्राप्त करअमनौर क्षेत्र के नाम रोैशन की
इस प्रतियोगिता परीक्षा के मार्गदर्शक मंडल के सदस्य डॉ प्रमेंद्र रंजन सिंह ,अध्यक्ष पूर्व प्रचाय अंबिका राय ,आयोजक मंडल के सदस्य पप्पू कुमार सिंह, नवीन पुरी ,प्रवीण कुमार प्रमोद कुमार ,रविंद्र कुमार सिंह, राजन कुमार सिंह ,कुंदन कुमार सिंह,कुंदन तिवारी एवं अन्य गणमान्य शिक्षक एवं इस प्रतियोगिता परीक्षा के सचिव चंदन कुमार ने सभी छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की|सचिव चंदन कुमार ने बताया कि इन सभी सफल बच्चों को पुनः सम्मानित किया जाएगा|




Recent Comments