
बेकाबू आग ने ली दो मासूमो की जान,सात घरों सहित लाखों रूपये मूल्य की सम्पत्ति जलकर राख
पानापुर (सारण)मंगलवार को थानाक्षेत्र के पानापुर धेनुकी मनिया नटटोली में दोपहर में आग लगने से सात घरों समेत दो बच्चों की जलकर मौत हो गयी ।पानापुर धेनुकी मनिया नटटोली में दोपहर में आग अचानक आग लगने से कई घरों को अपने चपेट में ले लिया।चिलचिल्लाती धूप और तेज हवा की वजह से सभी लोग अपने-अपने घरों में सोये थे।तभी आग ने अचानक से अपना रौद्र रूप ले लिया।जो बड़े थे आग की गर्मी लगते हीं अपने-अपने घरों से निकलकर बाहर भागने लगे।फिर अपने बच्चों और सामनो को बचाने का प्रयास करने लगे।किसी ने थाना के अग्नीसमन वाहन तथा प्रशासन को सूचना दी।सूचना पाकर सीओ,थाना प्रभारी, पीएचसी का एम्बबुलेंस तथा अग्नीसमन वाहन पहुुँचा लेकिन सब व्यर्थ ।टिमल नट की सात वर्षीय पुत्री नन्दनी कुमारी तथा पाँच वर्षीय पुत्र आशिक कुमार का जलकर मौत हो गया ।बच्चों को बचाने के प्रयास में माँ बाप भी बुरी तरह से झुलस गये हैं ।जिनको इलाज के लिए पीएचसी पानापुर लाया गया।जहाँ डाक्टरों ने बेहतर ईलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया ।जबकि उनके जले हुुए बच्चों को भी पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया गया।टीमल नट और रेखा देवी के मात्र दो हीं बच्चे थे जिनका जलने सेे मौत हो गया ।जबकि माता रेखा देवी तीन माह की गर्भवती है ।जिनके घरों में आग लगी है उसमें टिमल नट,वैद नट ,भीमराव नट तथा जिनके बथान व भुसौल जले हैं उसमें सुरेन्द्र भगत,जितेन्द्र भगत, रमेश भगत, पुलिस भगत का नाम शामिल है ।




Recent Comments