तरैया में 07 वर्षीय बच्चें की बेरहमी से हत्या कर शव को पोखरे में फेंका

घर से साईकिल में हवा फरवाने गया था गाँव के बाजार पर,सुबह डेढ़ किमी की दूरी पर मिला शव

तरैया(07.05.2019):थाना क्षेत्र के सरेया रत्नाकर गाँव में एक 07 वर्षीय बच्चें की बेरहमी से हत्या कर शव को गाँव के पोखरे फेंक दिया गया है।मृतक उक्त गाँव निवासी छठु साह का 07 वर्षीय पुत्र अंकुश कुमार है।मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतक अंकुश पचरौर केडी पब्लिक स्कूल में नर्सरी पढ़ता है।वह सोमवार को स्कूल से आकर लगभग तीन बजे साइकिल लेकर गाँव के बाजार सरेया रत्नाकर प्रगति चौक पर साईकिल में हवा भरवाने गया था।जो देर संध्या तक लौट कर नही आया।तब हमलोग उसकी खोजबीन शुरू कर दिए।

रात्री में गाँव मे बारात आया था।उसमें भी प्रचार किया गया लेकिन उसका कोई पता नही चला।जब मंगलवार की सुबह मृतक की माँ रामीता देवी शौच के लिए घर से बाहर गयी थी तो नहर के किनारे एक पोखरा में एक शव फेंका था।जिसकी पहचान अंकुश के रूप में हुई है।बच्चे का दोनों आँख फोड़ दिया था और गुप्तांग काट लिया गया था तथा कमर के ऊपर भी चाकू से घोप कर हत्या की गयी है।

घटना स्थल पर पहुँची स्वांग दस्ता टीम,कर रही है जाँच-
घटना स्थल पर थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने स्वांग दस्ता की टीम की मदद से जाँच कर रहे है।समाचार प्रेषण तक कोई ठोस सबूत पुलिस के हाथ नही लगी है।स्वांग दस्ता टीम में एएसआई अशोक कुमार एवं अरविंद कुमार थे।

*मृतक के पिता होटल में करते है मजदूरी,माँ का रो-रो कर बुरा है*
मृतक के पिता छठु साह दिल्ली के एक होटल में मजदूरी करता है।उसकी माँ रमिता देवी अपने तीन बच्चों के साथ गाँव मे रहती है।मृतक अंकुश तीन भाई था।बड़ा भाई 10 वर्षीय किशन और छोटा भाई 04 वर्षीय अंकुर है।मृतक मंझला भाई था।घटना के बाद बच्चे की माँ, दादी सोना कुँवर,चाचा सुबोध कुमार एवं चाची रिंकू देवी का रो-रो कर बुरा हाल है।

*घटना की ग्रामीणों ने किया निंदा,परिजनों को विधायक ने दिया सान्त्वना*
इस निर्मम हत्या की ग्रामीणों ने निंदा किया है।ग्रामीणों ने कहा कि इस परिवार का गाँव मे भी किसी से कोई दुश्मनी नही था।फिर बच्चे की इसतरह से निर्मम हत्या किसने किया।विधायक मुद्रिका प्रसाद राय, स्थानीय मुखिया संजीव कुमार सिंह,पूर्व विधायक जनक सिंह,पूर्व प्रमुख शशिभूषण सिंह,शेखर सिंह,प्रभात सिंह,तारकेश्वर सिंह,भगवतपुर मुखिया मुकेश कुमार यादव आदि ने स्थल पर पहुँच कर घटना पर शोक व्यक्त कर निंदा किया और परिजनों को सांत्वना दिया है।