बून्दी: एडवोकेट अंचल राठौर दूसरी बार,भाजपा जिला मीडिया प्रकोष्ठ प्रमुख नियुक्त  
भूरे खां ( Edited by azad nab )
बून्दी 24 मई। भारतीय जनता पार्टी राजस्थान प्रदेश मीडिया प्रकोष्ठ प्रदेश प्रमुख पिंकेश पोरवाल ने राजस्थान के जिला प्रमुखों की विधिवत घोषणा कि गई जिसमें एडवोकेट अंचल राठौर को दूसरी बार भाजपा मीडिया प्रकोष्ठ बून्दी जिला प्रमुख पद पर नियुक्ति की घोषणा की है। 
                एडवोकेट अंचल राठौर 2014-2015 में भी भाजपा मीडिया प्रकोष्ठ जिला संयोजक रहे। अब संयोजक पद को प्रमुख नाम से सन्गठन के शीर्ष नेतृत्व ने बदल दिया है। अंचल राठौर वर्तमान में दूरसंचार सलाहकार समिति सदस्य है। 25 वर्षो से राजनिति में सक्रिय रहे अखिल भारतीय विधार्थी परिषद बून्दी में विधालय प्रमुख, सन्गठन मन्त्री, सह नगर प्रमुख, भाजयुमो में शहर महामन्त्री, जिला मन्त्री, राजकीय महाविधालय छात्रसंघ सयुक्त सचिव, भाजपा जिला प्रवक्ता आदि पदों पर सक्रिय रूप से कार्य किया है। अभिभाषक परिषद बून्दी कार्यकारणी सदस्य रहे व सामाजिक तौर पर महावीर इंटरनेशनल युथ सिटीजन में जिला उपाध्यक्ष रहे।  अंचल राठौर ने उनकी नियुक्ति पर मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी, सांसद ओम बिरला, सुभाष बहेडिया, मन्त्री बाबू लाल वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष महिपत सिंह हाडा, बून्दी विधायक अशोक डोगरा का आभार जताया है।