मांडलगढ़: पोस्मार्टम के बाद भालू का अंतिम संस्कार 

दिलीप मेहता ( Edited by azad nab )
मांडलगढ़ 24 मई। मेनाल के पास नेशनल हाईवे सडक मार्ग पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने पर भालू की मौत हो जाने पर वन विभाग की टीम द्धारा मांडलगढ़ नर्सरी लाया गया । पशु चिकित्सको की टीम द्धारा पोस्ट मार्टम करने के बाद वन विभाग द्धारा भालू के शव का अतिम संस्कार किया गया । इस मौकेपर अतिरिक्त जिला वन अधिकारी आशीष व्यास,, रेन्जर दशरथसिंह, वनपाल हनुमानसिह, रामावतार,, लोकेन्द्रसिंह सहित डाक्टर अरविन्द सारस्वत मोजूद थे । वनकर्मियो के अनुसार भालू नर था और करीब 18 से 20 वर्ष का था । वनमहासंघ के अध्यक्ष सत्यनारायण जोशी व वनप्रेमियों ने सरकार से  वन्यजीवो की सुरक्षा की मांग की है ।।