दैनिक खोज खबर के लिए ब्रजेश कुमार यादव की रिपोर्ट:-
मधेपुरा: जन अधिकार छात्र परिषद के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मांगों को लेकर मंगलवार को बीएन मंडल विश्वविद्यालय के कुलपति का घेराव किया।कुलपति से आश्वासन मिलने के बाद जाप छात्र ने कुलपति को जाने दिया।
जन अधिकार छात्र परिषद के कार्यकर्ताओं की मांग थी कि स्नातक पार्ट वन व टू का फिर से मूल्यांकन कर जल्द से जल्द परीक्षा फल प्रकाशित किया जाए, एमए, एमएससी व एम.कॉम के छात्राओं का नामांकन निश्शुल्क लेना है तो फिर पैसे लेकर नामांकन क्यों हो रहा है। इस पर रोक लगाया जाय,पीएचडी गणित, संस्कृत, उर्दू विषय को क्यो नहीं वि0वि0 विभाग से स्थापित कर के चालू किया है, पेयजल, शौचालय एवं केंटिन की सुविधा अविलंब चालू कराया जाय,एम ए इतिहास छात्रों की पढ़ाई के लिए भवन की व्यवस्था साथ ही पूछताछ केन्द्र खोला जाय, छात्र संघ का चुनाव अविलंब कराया जाय, स्नातक का सभी सत्र नियमित किया जाय, 75 प्रतिशत उपस्थिति को अनिवार्य हो आदि मांगें शामिल था। कुलपति को घेराव करने में विश्वविद्यालय अध्यक्ष आशीष कुमार पप्पू, उपाध्यक्ष अमित कुमार गुड्डू, महासचिव रौशन कुमार बिट्टू,जिला उपाध्यक्ष औंकार नाथ, विवेक कुमार, वि0वि0 महासचिव ई. मुरारी, गौतम यादव, अमर कुमार, दिलखुल कुमार, पप्पू कुमार, अजय यादव, दीपक कुमार यादव, रामप्रवेश कुमार सहित अन्य छात्र नेता शामिल थे।




Recent Comments