योगापट्टी:– बीडीयो ने बीएलओ की बैठक मे दिया निर्देश ।।
दैनिक खोज खबर तबरेज अजीज योगापट्टी संवाददाता की रिपोर्ट:-  प्रखंड के सभागार मे शनिवार को बीएलओ की बैठक बीडीओ रामानुज कौशिक की अध्यक्षता मे हुई । जिसमे 18 वर्ष से 21 वर्ष के नए नाम जोडने और मृत मतदताओ तथा विस्थापित मतदताओ का नाम जोड़ने पर बल दिया गया । बैठक मे बीडीओ रामानुज कौशिक ने बताया कि  सभी बीएलओ अपने अपने कार्य क्षेत्रो मे नये मतदाता जोडने का काम करे ।  उन्होने कहा कि 18 से 21 वर्ष के नए वोटर का नाम जोड़ने और मृतक और विस्थापित का नाम प्रपत्र 7 का फर्में भरकर हटाने की  ट्रेनिंग ट्रेनर प्रमोद कुमार के द्वारा दिया गया  । नाम जोड़ने और नाम हटाने के लिए 1 जुलाई से 31 जुलाई तक एक अभियान चलगा । जिसमे  सभी बीएलओ गांव गांव और  द्वार द्वार जा कर प्रपत्र 6 में  नाम जोड़ेंगे। 8 जुलाई और 22 जुलाई विशेष अभियान के तहत बीएलओ अपने अपने  बूथ पर  रह कर फॉर्म प्राप्त करेंगे । इस अभियान को सफल बनाने के लिए  10 सुपरवाइजर की नियुक्त करने की बात कही । बैठक मे सभी बीएलओ और विभागीय कर्मचारी रहे ।