एडवोकेट मुकतासिम खांन बने आरएमएमएस राजस्थान के यूथ सेल प्रदेशाध्यक्ष
आज़ाद नेब ब्यूरो प्रमुख राजस्थान 
जयपुर 5 अप्रेल। एडवोकेट मुकतासिम खांन साहब (पूर्व महासचिव राजस्थान युनिवर्सिटी जयपुर) ने  राष्ट्रीय मुस्लिम महासभा राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष सैय्यद साहेबे आलम साहब के निवास पर पहुंच कर उनसे शिष्टाचार मुलाक़ात की, जहां पर समाज सेवा के कार्यों पर चर्चा की हुई। सैय्यद साहेबे आलम साहब ने उनके समाज सेवा के कार्य को देखते हुए एडवोकेट मुकतासिम खांन साहब (पूर्व महासचिव राजस्थान युनिवर्सिटी जयपुर) को प्रदेशाध्यक्ष (यूथ सेल) के पद पर नियुक्ति देते हुए उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपा।  इस पर एडवोकेट मुकतासिम खांन ने सैय्यद साहेबे आलम साहब का शुक्रिया अदा किया। इस मौके पर नूरमोहम्मद साहब, रहमतुल्लाह खांन प्रदेश प्रवक्ता एवं मीडिया चैयरपर्सन आरएमएमएस राजस्थान, आरएमएमएस राजस्थान प्रदेश सचिव अब्दुल अलीम खांन और मोहम्मद वकील खांन प्रदेश कार्यालय प्रभारी आरएमएमएस राजस्थान मौजूद थे।