दैनिक खोज खबर/नगरा।प्रखंड क्षेत्र के बिजली उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिए 33 केवी नगरा फीडर पर री-कंडक्टरिंग यानी पुराने तारों को बदलकर नए एवं उच्च क्षमता वाले तार लगाने का कार्य शुरू 5 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी.वहीं इस संबंध में नगरा विद्युत जे ई मो. ओबैदुल्लाह अंसारी ने बताया कि यह कार्य बिजली व्यवस्था को अधिक मजबूत,सुरक्षित एवं निर्बाध बनाने के उद्देश्य से किया जा रहा है.री-कंडक्टरिंग के बाद ट्रांसमिशन लॉस में कमी आएगी तथा गर्मी और अधिक लोड के दौरान होने वाली बार-बार की तकनीकी खराबियों से राहत मिलेगी.उन्होंने बताया कि उपभोक्ताओं को होने वाली परेशानी को कम करने के लिए वैकल्पिक स्रोत से बिजली आपूर्ति की व्यवस्था भी की गई है. हालांकि इस दौरान कुछ क्षेत्रों में लो-वोल्टेज अथवा बिजली आपूर्ति में हल्का उतार-चढ़ाव हो सकता है.विद्युत विभाग ने सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्धारित समय से पहले पानी की मोटर चलाने सहित बिजली से जुड़े आवश्यक कार्य पूरे कर लें,ताकि अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े.विभाग ने भरोसा दिलाया है कि प्रतिदिन शाम 4 बजे के बाद बिजली आपूर्ति सामान्य रूप से बहाल कर दी जाएगी.