देशव्यापी एक दिवसीय बन्द के समर्थन में पचरौर में बन्द रही दवा की दुकानें
तरैया(सारण):28.09.2018।
दवा व्यपार में केंद्र सरकार की इंफॉर्मेंसी नीति के विरोध में एवं बिहार सरकार द्वारा फार्मासिस्ट समस्या के समाधान करने की मांग को लेकर दवा व्यवसायियों द्वारा शुक्रवार को आयोजित एक दिवसीय बंद के समर्थन में पचरौर के दवा दुकानदारों ने अपना-अपना दुकान बंद कर सड़क पर उतरे और दिनभर दुकान बंद रखा।वही तरैया में अधिकांश दावा दुकानें खुली रही।लेकिन छीट-पुट दुकानें बंद रही।तरैया में कौशल किशोर सिंह,पचरौर में राजीव कुमार सोनी,कृष्ण कुमार सोनी,जगनारायण सिंह,रघुवंश प्रसाद यादव,नरेश कुमार,संजय पंड़ित, पप्पू कुमार यादव,रोजाद्दीन, सैफुल्लाह व अन्य दुकानदारों ने बन्द के समर्थन में अपनी दुकानें बंद रखी।