
लहलादपुर(सारण)। जातीय गणना में लगे प्रगणकों को चार्ज अधिकारी सह बीडीओ नीलेश कुमार ने मंगलवार को कई टिप्स दिया। बीडीओ ने प्रगणकों को बताया की पोर्टल पर डाटा इंट्री करने के लिये वे अपने घर पर भी सुबह में या रात का समय चुन सकते है। इस समय नेटवर्क बेहतर मिलता है। जातीय गणना का काम ऑफलाइन मोड में शत प्रतिशत पूरा हो गया है। अब इन सभी डाटा को पोर्टल पर ऑनलाइन इंट्री करना है। इसके लिये ढोढ़नाथ हाई स्कूल को कैंप बनाया गया है। सभी प्रगणकों एवं सुपरवाइजर को डाटा इंट्री में लगाया गया है। जानकारी के मुताबिक प्रखंड में बाईस हजार तीन सौ छियासठ परिवार सर्वेक्षण में चिन्हित किये गये है। सोमवार की देर शाम तक इनमें से करीब सात हजार परिवार के डाटा पोर्टल पर इंट्री हो गये है। प्रगणक मेराज आलम ने बीडीओ को बताया की उनके क्षेत्र में गणना किये परिवारों की संख्या दो सौ के पार है तो आबादी ग्यारह सौ के आस पास है। ऐसे में ज्यादा समय लग रहा है। बीडीओ ने बीईओ से कहा की सहायक के तौर पर एक अन्य प्रगणक को लगा दीजिये। प्रगणक साक्षी ने सौ प्रतिशत डाटा इंट्री कर मंगलवार को जमा कर दिया। बीडीओ ने बताया की बुधवार तक पोर्टल पर सभी डाटा को इंट्री कर लिया जायेगा। मौके पर बीईओ नागेश्वर कुमार, पर्यवेक्षक उमेश प्रसाद राय, सत्यदेव बैठा, ऐनामुदीन खान आदि मौजूद रहे।





Recent Comments