
लहलादपुर(सारण)। जदयू के नेता व कार्यकर्ता स्वतंत्रता दिवस के मौके पर महादलित टोला में तिरंगा फहरायेगे। इसके लिये टोला चिन्हित किये गये है। सभी कार्यकर्ता अपने वार्ड में बात सदभाव की कार्यक्रम का भी शुरुआत करेंगे। ये बातें जनता बाजार के प्रखंड स्तरीय जदयू कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष जितेंद्र कुमार सोनी ने कही। उन्होने जदयू कार्यकर्ताओं को बताया की सीएम नीतीश कुमार के जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी को दिलाने के लिये हमेशा तत्पर रहना है। सभी कार्यकर्ता आगामी पंद्रह अगस्त से एकतीस अगस्त तक गांव टोले में बात सद्भाव के कार्यक्रम का आयोजन करेंगे। बैठक में अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया व कहा की गरीब परिवार व महिलाओं को लाभ दिलाना पहली प्राथमिकता होगी।

मौके पर प्रमुख मनोज कुमार साह, उपप्रमुख मोतीलाल मांझी, शाहिद रजा, उमा चौधरी, मंटू यादव आदि मौजूद रहे।




Recent Comments