बीडीओ एंव आपरेटर के बीच हाथापाई

महाराजगंज (सिवान) :
महाराजगंज बीडीओ नंद किशोर साह एवं कार्यालय में पदस्थापित

कंप्यूटर आॅपरेटर बबलू कुमार के बीच रिपोर्ट बनाने को

ले मारपीट हो गई। सूत्रों की माने तो बीडीओ ने कंप्यूटर ऑपरेटर

को कार्यालय से संबंधित कोई रिपोर्ट बनाने को दिया था। गुरुवार की

संध्या बीडीओ ने ऑपरेटर से रिपोर्ट देने को कहा। इस पर ऑपरेटर ने कहा कि

कार्यालय का बहुत कार्य था, इसलिए वह रिपोर्ट अभी नहीं हुआ है।

हम बाद में कर देगें। इसी पर बीडीओ उसे भला बुरा कहने लगे,

जिसका ऑपरेटर बबलू कुमार ने विरोध किया। उसके बाद बीडीओ ने

उसे एक थप्पड जड़ दिया। उल्टे ऑपरेटर ने भी बीडीओ के साथ मारपीट की।

तभी कार्यालय में कार्यरत अन्य ऑपरेटर एवं कर्मचारियों ने मामला शांत कराया।

इस संबंध में बीडीओ नंदकिशोर साह का कहना है कि ऐसी कोई मामला नहीं है।

समाचार प्रेषण तक थाने में प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई थी।