दबंग मुखियापति ने अधिवक्ता की जमकर पिटाई स्थिति नाजुक गोरखपुर रेफर
आंदर (सिवान) : थाना के गायघाट मुखिया रागनी देवी के पति विनय पांडेय ने मुखिया का दबंगई दिखाते हुए महमूदपुर गांव निवासी अधिवक्ता आशुतोष रंजन दुबे की जमकर पीटाई कर दी है। पिटाई से अधिवक्ता की स्थिति नाजुक हो गई है जिसे बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर भेजा गया है घायल अधिवक्ता ने सिवान सदर अस्पताल में फर्द बयान दिया है कि बुधवार की रात मेरे ही गांव के मुखिया पति विनय पांडे ने मेरे घर में घुसकर तेजधार हथियार से मारपीट किए एवं बीच-बचाव करने आए मेरे पिता बिपिन बिहारी दुबे को भी जमकर पीटा जब हम लोगों ने मारपीट के कारण पूछा तो उन्होंने कहा कि तुम लोग मेरे खिलाफ आंदर थाने में जो केस किया है वह केस उठा लो नहीं तो तुम लोगों को जान से हाथ धोना पड़ेगा जब हम लोगों ने इस पर मना किया तो उनके द्वारा मेरे पिता और मुझ को जमकर पीटा गया है जब हम लोगों ने हल्ला हंगामा किया तो ग्रामीण इकट्ठा हो गए और वह भागने में सफल रहे। ज्ञात हो कि की 7 अप्रैल की संध्या लगभग साढ़े पाँच बजे मैं अपने माँ मालती देवी बहन प्रियंका पांडेय व पिता विपिन विहारी दुबे के साथ गांव के मंदिर में पूजा करने के लिए गया हुआ था।मेरी माँ व बहन मंदिर के अंदर पूजा करने चली गयी मैं पूजा करने के लिए पानी लाने चला गया।इसी बीच मेरे गायघाट पँचायत की मुखिया पति मेरे ही गांव के विनय पांडेय तीन से चार अज्ञात व्यक्तियों के साथ काला रंग के कार से उतरकर मेरे पिताजी को मंदिर को पीछे ले जाकर मारने पीटने लगे और उनके गले से सोने का चैन छीन लिया। जिसका कीमत पचास हजार है जब मैं बीच बचाव करने गया तो पिता को छोड़ मुझे फैट,लात मुक्का व लाठी डंडे से मारपीट कर घायल कर दिए। मेरी मां और बहन ने हल्ला हंगामा किया तो वहां पर ग्रामीण इकट्ठा हो गए उसके बाद हम लोग की जान बची।जब इसकी सूचना आंदर पुलिस को दी गई तो आंदर थानाध्यक्ष कैप्टन शहनवाज अपने दल बल के साथ पहुंचकर इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र आंदर में भेजा स्थिति गंभीर होने के बाद मुझे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया था। घटना का कारण यह है कि मेरी पत्नी के साथ परिवार न्यायालय में वाद संख्या 20/19 चल रहा है।इसके सबंध में सिवान के लक्ष्मीपुर ढाला चार-पांच दिन पहले विनय पांडे ने मुझे और मेरे पिताजी को बुलाकर कहा कि अपनी पत्नी को अपने साथ में रखो मैं इंकार कर दिया था।वे बोले थे कि मैं ही न्यायालय हु अगर मेरी बात नही मानेगा।तो तुझे व पूरे परिवार को जान से मरवा दूंगा।जिसका कांड संख्या 59/19 है।वही 59 /11 में दबंग मुखिया पति को जमानत नहीं मिलने के कारण अधिवक्ता एवं उसके परिवार के साथ मारपीट किया गया है। इस सबंध में थानाध्यक्ष कैप्टन शहनवाज ने बताया कि फर्द बयान आने के बाद प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
—




Recent Comments