मनरेगा का कार्य जेसीबी व ट्रैक्टर से कराने पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
दारौदा (सिवान) :
।दारौंदा प्रखड के पाण्डेयपुर पंचायत के खड्सरा गाँव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय खड्सरा के परिसर में मनरेगा के तहत मजदूरों के बजाय जेसीबी से मिट्टी भरवाने के खिलाफ शुक्रवार को ग्रामीणों ने जमकर प्रदर्शन किया। मामले को गंभीरता सेे लेते हुुुए बीडीओ जांच करने पंहुच गई । प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का आरोप था कि वर्ष 2018 की
योजना में पीओ , और पंचायत रोजगार सेवक मिलकर योजना की राशि का लूटपाट कर रहे है। ग्रमीणों का आरोप है कि मनरेगा के तहत विद्यालय में मिट्टीकरण किया जा रहा है। इसका पैसा रोजगार सेवक और मुखिया के माध्यम से पहले ही उठा लिया गया है। स्कूल में मिट्टी भरने का काम मजदूरों द्वारा न कराके जेसीबी से रात में कराया जा रहा था। जिसका ग्रामीणों ने ओडीओ बीडीओ भी बनाया है । मनरेगा कार्य को ग्रामीणों ने रोक दिया। सूचना मिलने पर जांच करने पहुँची बीडीओ रीता कुमारी ने कहा कि ग्रामीणों का आरोप सत्य है। उन्होंने ग्रामीणों को आस्वासन दिया कि इसकी रिपोर्ट डीडीसी को भेजा जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में निरंजन कुमार सिंह, अंबिका सिंह राम कुमार चौधरी, जय किशोर सिंह, रंजीत कुमार सिंह, सियाराम सिंह, रमाशंकर सिंह ,रामप्यार यादव, शिवप्रसाद सिंह, कपिल सिंह, कपिल सिंह सिंह, ललन सिंह, मनु सिंह, रामजी सिंह, हीरालाल प्रसाद, अर्जुन सिंह, ललन सिंह, मनीष सिंह, रंजीत सिंह, पवन सिंह, अंकित सिंह , बिट्टू सिंह , उज्जवल सिंह, नवीन सिंह , राहुल सिंह, अरुण सिंह , पंकज गुप्ता उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि कोई कारवाई नहीं होगी तो अमरण अनशन किया जाएगा।
—




Recent Comments