बिहार राज्य सीनियर हैंडबॉल के लिए सारण टीम का चयन 12 नवम्बर को

छपरा। बेगूसराय के तेघड़ा दुलारपुर में 17 नवम्बर से आयोजित बिहार राज्य सीनियर पुरुष हैंडबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सारण टीम का ट्रायल सह चयन 13 नवम्बर को होगा। उक्त जानकारी देते हुए संघ के जिला सचिव संजय कुमार सिंह ने बताया कि 12 सदस्यीय टीम का चयन बासुदेव सिंह डिग्री कॉलेज मशरक के खेल मैदान में पूर्वाह्न 10 बजे से ट्रायल के आधार पर टीम का चयन किया जाएगा। खिलाड़ियो को आधार कार्ड एवं पासपोर्ट साइज फोटो के साथ प्रॉपर किट में निर्धारित समय पर आना होगा। चयनकर्ता शारीरिक शिक्षक कौशलेन्द्र पाठक राष्ट्रीय खिलाड़ी रितेश कुमार सिंह , अभिषेक कुमार सिंह एवं कुंदन सिंह होंगे।चयनित सारण टीम का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर इसी खेल मैदान में चलेगा। 16 नवम्बर की टीम बेगूसराय के लिए रवाना होगी।