चमकी बुखार से आशंकित 5-वर्षीय बच्चा को लेकर परिजन पहुंचे छपरा सदर अस्पताल, डॉक्टर ने कहा-हिट वेव का असर

मांझी(सारण) : प्रखंड के फतेहपुर गांव निवासी दिनेश यादव के पुत्र 5 वर्षीय पुत्र अभिषेक कुमार को सदर को सदर अस्पताल में भर्ती कराये जाने के बाद स्वास्थ्य में सुधार होने लगा है। गहन जांच के बाद डॉक्टर्स ने स्पष्ट किया कि उसे ‘हिट वेव’ यानि ‘लू’ का असर हो गया था। उसके अंदर मष्तिष्क ज्वर व चमकी बुखार के लक्षण नही पाए गए हैं। इससे परिजनों ने राहत की सांस ली है। बता दें कि लगातार चार-पांच दिन बुखार में तपने व गांव में ईलाज के बाद राहत नही मिलने पर परिजनों ने मंगलवार को स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया था। जहाँ से डॉक्टर ने सदर अस्पताल छपरा में रेफर कर दिया। परिजनों समेत लोग आशंका जता रहे थे कि बच्चा कहीं चमकी बुखार का शिकार तो नही। लेकिन सदर अस्पताल में जांचोपरांत डॉक्टरों ने इस आशंका को खारिज कर दिया है।