ロ एएसआई के बेटे ने भोजपुरी गायकी में मचा रखा है धमाल, यूट्यूब पर “प्यार बचपन के” हिट

अमनौर /सारण : अमनौर थाने के एएसआई चन्देश्वरी यादव के बड़े पुत्र गौतम लाल यादव ने भोजपुरी गायकी में जोरदार इंट्री मारी है।


हाल ही में उनके नये भोजपुरी एलबम “प्यार बचपन के” यूट्यूब पर धमाल मचा रही है। बचपन से गायकी का शौक रखने वाले गौतम लाल यादव बी. टेक लास्ट इयर का स्टूडेंट है। वे अपनी प्राथमिक शिक्षा अपने गांव सहरसा जिले के सलखुआ में ली है। इसके पहले भी हिम फिल्म के बैनर तले “घिसड़ हरदिया” व अन्य हीट भोजपुरी सौंग से संगीत प्रेमियों का दिल जीत लिया है। लोग इनके गाने को बहुत पसंद कर रहे हैं।
भोजपुरी गायक गौतम लाल यादव ने बताया कि संगीत प्रेमियों द्वारा गाये गानों को पसंद किया जा रहा है। लोगों का आशिर्वाद व प्यार मिला तो भोजपुरी को सबसे उचे पायदान पर ले जाएंगे।