बिहार में पत्रकार हमला दुखदायी ही नहीं निंदनीय,कार्रवाई नहीं हुई तो होगा आंदोलन:-आईजेए
👉​पत्रकारों पर लगातार हमला रोकने के लिए सरकार और विपक्षी दल कोई संज्ञान नहीं लिया तो पुरा बिहार में आन्दोलन
👉 सभा में उठेगा मामला-पूर्व मुख्यमंत्री सुशील मोदी
👉पत्रकार के साथ घटनाये शर्मनाक है:-पूर्व मंत्री प्रेम कुमार
👈संजय कुमार सुमन”दैनिक खोज खबर”पटना👉
इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन  बिहार के तत्वाधान मे प्रदेश अध्यक्ष रामनाथ विद्रोही के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल प्रदेश उपाध्यक्ष रणजीत कुमार सम्राट , प्रदेश सचिव राकेश कुमार गुप्ता, कटिहार बरारी के पिड़ीत पत्रकार संजीव कुमार के साथ सूबे बिहार के कई जिलों के पत्रकारों पर पुलिसिया,अपराधी-दबंग नेताओं के द्वारा लगातार हमला के बिरोध मे राजभवन मे राज्य पाल,मुख्यमंत्री बिहार सरकार,डीजीपी बिहार को ज्ञापन सौंपा।
बिहार विपक्षी दल के नेता सुशील कुमार मोदी से मिलकर बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष रंजीत कुमार सम्राट ने कहा कि  लगातार बिहार के कस्बाई पत्रकारों पर असमाजिक तत्वों के द्वारा हमला जारी है ।  सरकार निरंतर निरंकुश होता जा रहा है। पत्रकारों की सुरक्षा पर तनिक ध्यान नहीं है। कटिहार बरारी के पीडित पत्रकार संजीव कुमार पर सत्तारूढ् दल के नेता व विधायक नीरज कुमार यादव के द्वारा घिनौना हरकतों से पुरा बिहार वाकिफ हो चुका है। परंतु शाषण प्रशासन कान मे तेल डालकर सोया हुआ है। विधायक के द्वारा भद्दी भद्दी गाली गलौज लगभग सभी चैनलों ने प्रमुखता से दिखाई। परन्तु कोई कार्रवाई नहीं हुआ है। विधायक के गुर्गों द्वारा पीड़ित पत्रकार पर दबाव बनाया जा रहा है। सरकार चुप है। अब विपक्षी दलों को आगे आने की जरूरत है। 
बिहार प्रदेश अध्यक्ष रामनाथ विद्रोही ने कहा राज़ भवन कार्यालय मे ज्ञापन रिसीव कराया ! सीएम के यहाँ गये !मुख्यालय से बाहर रहने के कारण मुख्यमंत्री सचिवालय मे ज्ञापन रिसीव कराने के बाद डीजीपी के यहाँ गये।लम्बा इन्तेज़ार करने के बाद भी वे जब नहीँ पहुँचे तो यहाँ भी ज्ञापन अधिकारी को रिसीव कराया !इसके बाद नेता प्रतिपक्ष सुशील मोदी जी के यहाँ पहुँचे ज्ञापन दिया ! इन्होने कहा की हम मदद करेंगे.ऑडियो सुना है बहुत गलत हूआ है !!मदद करूँगा !कई विधायक भी मौजूद थे उन्होने हाउस मे मामला उठाने का आश्वासन दिया !
इंडियन जर्नलिस्ट असोसिएशन के प्रदेश कमिटी के शिष्टमंडल आज 30 जून को नेताप्रतिपक्ष प्रेम कुमार जी से उनके आवास पर मिलकर एक पखवारे के अंदर बिहार के 8 पत्रकारों पर हुयी अत्याचार उत्पीड़न को लेकर एक ज्ञापन सौंपा !

श्री कुमार ने कहा की घटनाये शर्मनाक है !कटिहार मामले मे मैने बयान दिया था  !डीजीपी को आज लिखकर प्राथमिकी दर्ज करने को कहाँ जायेगा !पीडित पत्रकारों को न्याय दिलवाने के लिये प्रयास करूँगा ! प्रदेश अध्यक्ष रामनाथ विद्रोही ,उपाध्यक्ष रणजीत कुमार सम्राट एवं प्रदेश सचिव राकेश कुमार गुप्ता ने संयुक्त रूप से कहा कि सूबे  पत्रकारो पर लगातार हमला को बर्दाश्त नहीं करेंगे। सरकार और विपक्षी दल कोई संज्ञान नहीं लिया तो पुरा बिहार में आन्दोलन करेंगे। खबरों के माध्यम से उनसबो की बखिया उधेड़ कर रख देगें। मरता क्या नहीं करता। आनेवाले चुनाव में सभी का छक्का छुड़ा देगें। बस इन्तजार है विपक्षी दल का क्या रूख हैं। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष रंजीत कुमार सम्राट, प्रदेशसचिव राकेश कुमार गुप्ता , पत्रकार संजीव कुमार मौजूद थे।