
ग्राम सभा का हुआ आयोजन,सेविका को मिला नियुक्ति पत्र#धर्मेन्द्र कुमार/तरैया (सारण):प्रखंड के सरेया रत्नाकर पंचायत के वार्ड 03 में सोमवार को मध्य विद्यालय नंदनपुर के प्रांगण में पंच प्रभात कुमार साह की अध्यक्षता में ग्राम सभा का आयोजन किया गया।जिसमें सर्वसम्मति से मेधसूची के आधार पर फारहाना खातून को सेविका नियुक्त करते हुए पर्यवेक्षिका पूनम कुमारी ने नियुक्ति पत्र दिया।सेविका नियुक्ति पत्र पाकर काफी खुश थी।और बोली कि सरकार के आदेशानुसार आंगनबाड़ी केंद्र का नियमित संचालन करूँगी।उक्त मौके पर मुखिया संजीव कुमार सिंह, बीडीसी प्रतिनिधि दूधनाथ साह, पूर्व बीडीसी डॉ. मनोज पंड़ित,समन्वयक संजीव कुमार सिंह,जयप्रकाश महतो,नरेंद्र सहनी, प्रधानाध्यापक अरविन्द कुमार यादव,राघव सिंह,आवास हुसैन,दिलीप कुमार गुप्ता सहित अन्य मौजूद थे।




Recent Comments