रोट्रैक्ट क्लब आॅफ छपरा के मसवूद बने अध्यक्ष तो सीताराम बने सचिव

छपरा(सारण)-
अंतरराष्ट्रीय संस्था रोटरी इंटरनेशनल की युवा इकाई रोट्रेक्ट क्लब ऑफ छपरा सिटी के नए सत्र 2017-2018 के लिए  रोट्रै०मसवुद आलम को अध्यक्ष और सीताराम सिंह को सचिव चुना गया।नए सत्र की शुरुआत 1 जुलाई से होगी।नवनिर्वाचित अध्यक्ष मि०खान ने कहा कि सत्र 2017-2018 में क्लब द्वारा अपने अभिभावक क्लब रोटरी क्लब ऑफ छपरा के साथ मिलकर बिभिन्न कार्य किए जाएंगे।जैसे स्वास्थ जांच शिविर, रक्त दान,सफाई अभियान इत्यादि।नव निर्वाचित सचिव तथा क्लब के संथापक अध्यक्ष रोट्रै०सीताराम सिंह ने कहा कि क्लब द्वारा इस सत्र में भी प्रत्येक वर्ष  की भांति  इस बर्ष भी साक्षरता पे विशेष ध्यान दिया जाएगा और निःशुल्क शिक्षा,पुस्तक वितरण किया जाएगा।बैठक की अध्यक्षता वर्तमान अध्यक्ष रोट्रै०आजाद खान ने की।इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष रोट्रै०अनूप श्रीवास्त, अमन सोनी,हेमंत सोनी,धनंजय कुमार, प्रवीण कुमार, प्रिंस कुमार, शहजाद खान और अन्य उपस्थित थे।
फोटो 
सचिव 
अध्यक्ष