छपरा : जदयू प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह के निर्देशानुसार जिला के सभी बूथों पर बूथ अध्यक्ष एवम बूथ सचिव नियुक्त करना है उक्त बाते छपरा विधानसभा के प्रभारी अंजनी कुमार सिंह ने कही श्री सिंह ने कहा की विशेष अभियान के तहत पहले दिन रिवीलगंज प्रखंड के दक्षिणनवारी पंचायत के सभी 2 बूथ सदर प्रखण्ड के फकुली पंचायत के सभी 6 बूथ छपरा नगर निगम के वार्ड 8के सभी 2बूथ रिविल्गंज नगर पंचायत के वार्ड 18के 2 बूथों पर अध्यक्ष एवम सचिव नियुक कर दिया गया है बैठक जदयू कार्यालय साध्नापूरि छपरा मे हुई बैठक का अध्यक्षता सत्यनारायण सिंह एवम संचालन पवन सिंह ने की बैठक मे बाल्मीकि पाठक ,जहाँगिर आलम मुन्ना ,सुरेश सिंह ,कुसुम रानी ,मनोज पटेल ,ओमनाथ भारती ,शम्भू मांझी ,ईस्वर राम ,डाo सविता सिंह उपस्थित थे ।
जदयू मीडिया सेल के जिला संयोजक मोहम्मद फिरोज ने बताया की 19/11/2019 को छपरा के सर्किट हाउस मे 11 बजे दिन मे जिला के सभी वर्तमान एवम पूर्व विधायक एवम विधानपरिषद वरीय नेता ,राज्य परिषद सदस्य ,सभी विधानसभा प्रभारी ,सभी प्रखण्ड अध्यक्ष की संयुक्त बैठक जदयू जिला अध्यक्ष अल्ताफ आलम राजू के अध्यक्षता मे एवम सारण जिला के जदयू संगठन प्रभारी मनजीत सिंह ,प्रदेश सचिव अरविन्द कुमार राय के उपस्थति मे होगी।