पटना। बिहार भाजपा विधानमंडल दल के सदस्यों ने बिहार सरकार की दमनकारी नीतियों एवं विधानमंडल के शीतकालीन सत्र में विपक्ष के साथ हुए असंवैधानिक रवैये के विरोध में विधानमंडल परिसर में स्थित शताब्दी स्तंभ के समीप महाधरना दिया।

धरना में शामिल विप में प्रतिपक्ष नेता सम्राट चौधरी ने कहा कि सरकार छपरा में हुए जहरीली शराबकांड में मृतकों को मुआवजा देने से इंकार कर रही है। तो इससे पूर्व 2016 में सरकार ने गोपालगंज में हुए कांड में मृतकों को मुआवजा क्यों दिया। सरकार बिहार की भोली भाली जनता के साथ लगातार अन्याय करने का काम कर रही है।

उन्होंने बताया कि शीतकालीन सत्र में पूर्व निर्धारित परिपाटी को भी इस बार ध्वस्त करने का काम किया गया। इससे पूर्व सत्र का आरंभ राष्ट्रगान एवं समापन राष्ट्रगीत से होता था किंतु इस बार सत्र के समापन के समय राष्ट्रगीत को नहीं बजाया गया।

विधानमंडल के शीतकालीन सत्र में नेता प्रतिपक्ष के माइक को लगातार ध्वनि रहित करके लगातार विपक्ष की आवाज को दबाने का असंवैधानिक कार्य किया गया। बिहार की जनता सब देख रही है। भाजपा बिहार की जनता के लिए हमेशा आवाज उठाने का काम करती रहेगी।