
मढ़ौरा । नगर क्षेत्र के स्टेशन रोड स्थित जदयू के प्रदेश नेता कामेश्वर सिंह के घर में किरायेदार के यहां से अंग्रेजी और देशी शराब बरामद हुआ है । जदयू नेता उक्त मढ़ौरा आवास पर रहते नही है । उक्त मकान में किरायेदार के रुप में सरोज महतों और उसकी पत्नी रहती थी । घटना को लेकर पुलिस ने घर की एक महिला को हिरासत में ले लिया है । थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर राकेश कुमार सिंह ने बताया कि मिली एक गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई थी । सूचना के आधार पर जब छापेमारी की गई कमरे में 8 पीएम का टेट्रा पैक 60 पीस, 750 एमएल अंग्रेजी शराब का दो बोतल के साथ देशी शराब का पॉलिथीन पैक बरामद किया गया ।




Recent Comments