बेतिया – लौरिया:– नशे की हालत में प्रखंड कार्यालय में पंच गिरफ्तार

न्यूज इनपुट रबिशंकर मिश्रा प.च लौरिया बिहार:–
नशे की हालत में प्रखंड कार्यालय में हंगामा व शोरगुल कर रहे एक पंच को स्थानीय पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया ।
इस बावत थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया कि प्रखंड कार्यालय से सूचना मिली कि परिसर में एक व्यक्ति हंगामा कर रहा है ,जहाँ स अनि विमलेश कुमार ने नशेड़ी को गिरफ्तार कर थाना लाया । नशेड़ी की पहचान बसवरिया पराउटोला पंचायत के डुमरा गाँव के वार्ड नंबर 2 के पंच जहरुद्दीन मियां के रूप में हुई है ।
जिसका मेडिकल जाँच कराने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया गया है ।




Recent Comments